Thursday, July 9, 2026
HomeHindiBJP नेता रूपेश पाण्डे की दादी गोपी देवी का निधन, शोक में...

BJP नेता रूपेश पाण्डे की दादी गोपी देवी का निधन, शोक में डूबा पूरा क्षेत्र, 80 घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

वाराणसी 9 जुलाई: बीजेपी के युवा नेता और समाज सेवी रूपेश पाण्डे की दादी गोपी देवी का बुधवार को बनारस में निधन हो गया। वह 81 वर्ष की थीं। बीते दिनों उन्हें अचानक ब्रेन हैमरेज की शिकायत हुई थी, जिसके बाद परिजनों ने उन्हें तुरंत बनारस के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने काफी प्रयास किए, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ले ली।

गोपी देवी के निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। रूपेश पाण्डे क्षेत्र में अपने सामाजिक कार्यों और जनता की सेवा के लिए जाने जाते हैं। दादी के निधन से पूरे परिवार में गम का माहौल है।

परिजनों और शुभचिंतकों की मौजूदगी में शुक्रवार को बनारस के प्रसिद्ध मणिकर्णिका घाट के पास स्थित 80 घाट पर उनका अंतिम संस्कार पूरे वैदिक रीति-रिवाज के साथ किया गया। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, बीजेपी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोग शामिल हुए। “राम नाम सत्य है” के नारों के बीच पूरे क्षेत्र ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

रूपेश पाण्डे को ढांढस बंधाने के लिए बीजेपी के कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। लोगों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

गोपी देवी अपने सरल स्वभाव, मिलनसार व्यवहार और धार्मिक प्रवृत्ति के लिए क्षेत्र में जानी जाती थीं। वह हमेशा जरूरतमंदों की मदद के लिए तत्पर रहती थीं। उनके निधन से न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र ने एक अभिभावक खो दिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular